• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटी, कई लोगों के डूबने की आशंका

Posted on: Wed, 05, Sep 2018 4:41 PM (IST)
ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटी, कई लोगों के डूबने की आशंका

कोलकाताः (पवन शुक्ल) असम में गुवाहाटी के उत्तरी किनारे पर ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबने से कई लोगों के डूबने की आशंका व्यक्त की गयी है जिसमें कुल 40 लोग सवार थे। चश्मदीदों ने बताया कि मोटरचालित नौका से यात्रियों को फैंसी बाजार घाट से उत्तरी गुवाहाटी ले जाया जा रहा था। 40 व्यक्तियों के साथ ही कुछ मोटरसाइकिलें भी नाव पर रखी गयीं थीं। नाव के नदी के बीच में पहुंचने के बाद अचानक उसका इंजन टूट गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी। इसी दौरान वह किनारे से लगभग 200 मीटर दूर एक निर्माणाधीन जल आपूर्ति परियोजना के खंबे से टकराकर डूब गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आठ लोग तैरकर सकुशल निकल आये और चार-पांच लोगों को बचाया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम राहत एवं बचाव अभियान में जुट गई हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।