• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

भाजपा भगाओ-बिहार बचाओ पद यात्रा 25 को

Posted on: Mon, 23, Apr 2018 7:48 PM (IST)
भाजपा भगाओ-बिहार बचाओ पद यात्रा 25 को

दरभंगाः (राजेश कुमार साहु) 2014 में अच्छे दिन का सपना दिखा कर सत्ता में आई भाजपा ने देश की जनता के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, सांप्रदायिक हिंसा व दलित उत्पीड़न की बेलगाम बढ़ती घटनाएँ, कॉरपोरेट लूट को खुली छूट, आसमान छूती महंगाई, भारी पैमाने का भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षण संस्थानों पर निरंतर हमले और बर्बर राज्य दमन फासीवादी मोदी राज की पहचान बन गए हैं।

दहेज उत्पीड़न कानून को कमजोर कर महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार पर कुठाराघात करने के बाद संघ-भाजपा ने एससी, एसटी अत्याचार निरोधक कानून को कमजोर कर दिया है। अब यह कानून गैरजमानती नहीं रहा है और गिरफ्तारी भी जांच के बाद ही होगी। वहीं, तीन तलाक को भी मुसलमानों के दमन का जरिया बना दिया गया है। लोकतंत्र व संविधान पर फासीवादी हमला तेज से तेजतर होता जा रहा है।

राज्य में बटाईदारों के लिए कोई कानून नहीं बना और वे अब भी सरकारी सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं। पूर्वी बिहार के सिकमी बटाईदारों को जमीन का मालिकाना हक देने के बदले उनको बड़े पैमाने पर जमीन से बेदखल किया जा रहा है। इन सारी समस्याओं को लेकर पदयात्रा में ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ एवं ऑल इंडिया जमियतुर राईन ने भी भाकपा माले के इस भाजपा भगाओ-बिहार बचाओ आन्दोलन को समर्थन दिया है। 25 अप्रैल से लहेरियासराय पोलोमैदान से निकलने वाले पदयात्रा में भी बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नजरे आलम, जमियतुर राईन के संयोजक डा0 प्रो0 राहत अली भी शामिल होंगे। इसकी सूचना बेदारी कारवाँ के दरभंगा जिला अध्यक्ष जावेद करीम जफर ने दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार