• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का श्रीगंगानगर दौरा 25 से

Posted on: Sun, 10, Dec 2017 9:26 AM (IST)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का श्रीगंगानगर दौरा 25 से

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) अगर ऐन मौके पर कोई परिवर्तन नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 25 दिसम्बर से श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे छह दिन तक श्रीगंगानगर जिले में रहेंगी लेकिन तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। सीएम के दौरे के बारे में जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा ने बताया कि खान राज्य मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दौरे के बारे में सूचना दी है। इसके बाद तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा 25 दिसम्बर से आरंभ होगा और पांच जनवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री 25 दिसम्बर को श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद तीन दिन तक जिले में रहेंगी। इसके बाद वे जयपुर जाएंगी। बाद में जनवरी के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री पुनः तीन दिन जिले के दौरे पर रहेंगी।

सूत्रों के अनुसार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। विभिन्न मंत्री उनके साथ रहेंगे। वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जन सुनवाई करेंगी। साथ ही, शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगी। सूत्रों के अनुसार छह दिवसीय यात्रा में मुख्यमंत्री किस विधानसभा क्षेत्र में कब रहेंगी, यह फाइनल होना अभी बाकी है। साथ ही, जिन विकास कार्यों का शिलान्यास अथवा उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों से करवाया जाना है, उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।