• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

घूसखोर कानूनगो को एण्टी करप्शन टीम ने दबोचा

Posted on: Wed, 14, Jun 2023 1:52 PM (IST)
घूसखोर कानूनगो को एण्टी करप्शन टीम ने दबोचा

मीडिया दस्तक न्यूज़ देवरिया 13 जून। देवरिया जिले के सदर तहसील के एक कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) को भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की टीम ने मंगलवार को ₹25000 एक किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक संगठन गोरखपुर टीम के निरीक्षक ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि टीम को शिकायत मिली थी। मंगलवार को टीम ने देवरिया सदर तहसील में रिश्वत लेते हुए जोखन प्रसाद नाम के राजस्व निरीक्षक को पकड़ लिया।

यह भी एक संजोग ही था कि जिलाधकारी अखंड प्रताप सिंह की जनता दरबार में मंगलवार को करीब 11ः30 एक युवक ने जिलाधिकारी से चिल्ला चिल्ला कर शिकायत किया कि तहसीलदार सदर के एक लेखपाल खुलेआम ₹5000 की रिश्वत मांग रहे हैं। यह सुनकर जिलाधिकारी सहित उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए। तदुपरानत जिला अधिकारी ने सदर एसडीओ सौरभ सिंह को तलब कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिलाधकारी के समक्ष इस घटना को बीते हुए कुछ ही घंटे बीते थे कि सदर तहसील के एक कानूनगो का भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी में पकड़ा जाना चर्चा का विषय बन गया।

इस संबंध में पीड़ित युवक जो रामपुर कारखाना थाना अंतर्गत एक गांव का किसान है ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी भूमि पर पैमाइश होने के उपरांत पत्थर लगाया गया था जिसे उसके कुछ विरोधियों ने उखाड़ दिया था। युवक ने बताया कि वह इस संबंध में पिछले कई महीनों से अधिकारियों के यहां दौड़ लगा रहा था यहां तक कि उसने तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उसके बावजूद भी किसी प्रकार की कोई विधिक कार्रवाई नहीं होने पर वह हताश हो गया।

उसकी गाजियाबाद की प्राइवेट नौकरी भी इस चक्कर में छूट गई। पीड़ित ने बताया कि इस बीच संबंधित राजस्व निरीक्षक कानूनगो ने ₹50000 रिश्वत की मांग की। मजबूर होकर पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की। इसके उपरांत जोखू प्रसाद नामक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पांच पांच सौ के नोटों के साथ ₹25000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की पुष्टि तहसीलदार सदर आनंद नायक ने भी की है। उन्होंने कहा है कि प्रकरण की जानकारी है। गोरखपुर से टीम आई थी तथा आरोपी कानूनगो को अपने साथ ले गई है। जबकि थाना कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म