• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

किशोर की हत्या मामले में सभी 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on: Thu, 25, Apr 2024 11:10 PM (IST)
किशोर की हत्या मामले में सभी 3 अभियुक्त गिरफ्तार

रुधौली. बस्ती। थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में 22 अप्रैल की रात डीजे बजाने को लेकर हुए बवाल में एक किशोर नारायण पुत्र श्रीचंद्र उपाध्याय (14) की हत्या हो गई थी। मामले में घटना का अंजाम देने के बाद फरार चल रहे 3 आरोपियों को प्रभारी निरीक्षक रुधौली चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में शामिल गाड़ी तथा डंडे आदि भी बरामद किया। अभियुक्त रविंद्र यादव पुत्र राममिलन यादव,कृष्ण यादव उर्फ नरेंद्र यादव पुत्र विजय यादव, सूरज यादव पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र यादव सभी निपानिया कला गांव के ही रहने वाले हैं। श्री चंद्र उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी बंधुआ थाना वाल्टर गंज जनपद बस्ती के द्वारा दिए तहरीर के आधार पर रुधौली पुलिस हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को तलाश कर रही थी। आरोपियों के साथ ही घटना में प्रयुक्त टाटा पंच वाहन डी एल 9 सी बी बी 1990 तथा दो डंडे बरामद किये गये। वारदात को लेकर पुलिस पर सवाल हो रहे थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड