• Subscribe Us

logo
25 मई 2024
25 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

दुनिया को अलविदा कह गयीं, लता मंगेशकर, कोरोना पाजिटिव होने के बाद जारी था इलाज

Posted on: Sun, 06, Feb 2022 10:04 AM (IST)
दुनिया को अलविदा कह गयीं, लता मंगेशकर, कोरोना पाजिटिव होने के बाद जारी था इलाज

नई दिल्लीः भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। कोरोना ने स्वर कोकिला की जान ले लिया। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से जंग हार कर दुनिया को विदा कह गईं। आज उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की लता जी की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू रखा गया था। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होना भी शुरू हो गया था। ऑक्सीजन निकाल दी गई थी लेकिन आईसीयू में ही रखा गया। स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देने वाली लता जी आज अनंत यात्रा पर चली गईं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: लोकसभा चुनाव के 6 वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान जारी