• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

सोमवार को 1.67 लाख कोरोना मामले सामने आए, 1192 की मौत

Posted on: Tue, 01, Feb 2022 10:52 AM (IST)
सोमवार को 1.67 लाख कोरोना मामले सामने आए, 1192 की मौत

नई दिल्लीः देश में सोमवार को 1.67 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 2.54 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 1192 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले रविवार को 2,09,918 लाख लोग संक्रमित मिले थे। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार को 2.09 लाख और शनिवार को 2.34 लाख नए केस मिले थे। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 17.43 लाख है। अब तक के आंकड़ों की बात करें तो कुल 4.14 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं, इनमें इलाज के बाद 3.92 करोड़ लोग स्वस्थ हो गये और 4.96 लाख लोगों की मौत हो गयी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।