• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

15 दिन में एक करोड़ सदस्य बनायेगी कांग्रेस

Posted on: Thu, 25, Nov 2021 9:15 AM (IST)
15 दिन में एक करोड़ सदस्य बनायेगी कांग्रेस

लखनऊ, उ.प्र.। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नये सदस्य बनानें का लक्ष्य बनाया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिये प्रदेश में 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये गये हैं जो घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनायें जायेंगे और पार्टी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा घोषित प्रतिज्ञाओं का पत्र वितरित किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आज आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवम्बर, यानि संविधान दिवस के दिन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। एक परिवार के नये 4 सदस्यों को जोड़ते हुए 10 दिसम्बर तक यानि 15 दिनों में कांग्रेस पार्टी ने 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के अर्न्तगत न्याय पंचायत और वार्डों के 23000 प्रभारी कांग्रेस पार्टी के नये सदस्य बनायेंगे।

संविधान दिवस के दिन खासतौर पर दलित बस्तियों में भीम चर्चा के तहत संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेड़करनगर साहब के जीवन और योगदान पर विशेष चर्चा होगी और रात्रि भोज का आयोजन भी किया जायेगा। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रत्येक जिला, शहर नगर और जिले के सभी ब्लाक, शहर, नगर के सभी वार्ड, न्याय पंचायत एवं ग्रामसभा स्तर पर इस सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इस सदस्यता अभियान के तहत प्रत्यके कार्यकर्ता प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगा इसके लिए 8230005000 पर मिस्ड काल करना होगा।

उन्होंने कहा कि शहर गांव के प्रमुख बाजारों बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कैनोपी लगाकर भी सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्हांंने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’’ का जो नारा दिया है, उसको मद्देनजर रखते हुए महिला विद्यालयों और कालेजों पर बैनर आदि लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इस मौक पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी ने कहा कि सदस्ता अभियान की शुरूआत संविधान दिवस पर हो रही है, यह खुशी की बात है। आधुनिक भारत के निर्माण में डा0 अम्बेडकर की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।