• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

महाराष्ट्र में अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लगी भयानक आग, 11 की मौत

Posted on: Sat, 06, Nov 2021 9:10 PM (IST)
महाराष्ट्र में अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लगी भयानक आग, 11 की मौत

नई दिल्लीः महाराष्ट्र में अहमदनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शनिवार सुबह भयानक आग लगने से 11 लोगों की जान चली गई है। दमकल की कई गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाई। अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण आग बुझाने में नाकाम रहे, जिससे आग बेकाबू होती गई। घटना शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास की है।

घटना के वक्त आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। कई मरीज वैंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। डीसी को घटना की जांच करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।