• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नीलगाय से टकराकर मोपेड सवार दो अधेड़ों की मौत

Posted on: Fri, 10, Dec 2021 11:19 PM (IST)
नीलगाय से टकराकर मोपेड सवार दो अधेड़ों की मौत

प्रयागराजः यूपी में छुट्टा पशु लोगों की जान के दुश्मन बन गये हैं। रोजाना दर्जनों मार्ग दुर्घटनायें छुट्टा जानवरों के कारण हो रही है। इनसे राहत दिलाने के नाम पर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास नाकाफी हैं। ताजा मामला प्रयागराज जिले का है। यहां थरवई थाना क्षेत्र के सिकन्दरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर मोपेड से जा रहे दो वृद्ध नीलगायों के झुंड से टकरा गये। दोनो की मौत हो गई।

ऐसी घटनायें रोज हो रही हैं। लेकिन सरकार जाति धर्म और मन्दिर के मसलों में उलझी है और जनता को भी उलझा रही है। उपरोक्त मामले में दोनों वृद्ध रिश्ते में समधी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल के चीरघर में भेज दिया है। थरवई थाना क्षेत्र के गारापुर सिकन्दरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर मोपेड से सत्य नारायण यादव 57 वर्ष पुत्र स्व. भागीरथी यादव निवासी अभईपुर थाना बहरिया अपने समधी जगदेव यादव 50 वर्ष निवासी भरेहता थाना बहरिया के साथ टीवीएस मोपेड से सहसो स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वजीरपुर गांव के सामने पहुंचे थे। तभी नीलगाय के एक समूह इनको टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोगों का सिर फट गया। मौके पर मौत हो गयी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Ayodhya: अयोध्या पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मिल्कीपुर में मासूम संग दुष्कर्म