• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सवालों से कन्नी काटते रहे प्रभारी मंत्री नंद गोपाल

Posted on: Sun, 25, Mar 2018 10:07 PM (IST)
सवालों से कन्नी काटते रहे प्रभारी मंत्री नंद गोपाल

मऊः (सईदुज़्जफर) प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों से शीघ्र ही प्रदेश की राजधानी के लिए हवाई जहाज सेवा शुरू हो जाएगी। उक्त बातें मऊ कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रभारी व स्टांप तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए कृत संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एक संत को मुख्यमंत्री बनाया गया। जिसके ना घर है ना परिवार है, ऐसी स्थिति में प्रदेश की 22 करोड़ जनता ही मुख्यमंत्री का अपना परिवार हैं। कुछ इसी ध्येय के साथ हमने प्रदेश में विकास के कार्य करना शुरू किया। पिछली सरकार द्वारा खाली खजाना व खराब कानून व्यवस्था के बावजूद उत्तर उत्तर प्रदेश का हमारे कार्यकाल में विकास हुआ है। हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने सहित सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने के क्रम में एक योजना के तहत शीघ्र ही प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय से जहाज की सेवा शुरू हो जाएगी।

इस के क्रम में फिलहाल 11 मंडल मुख्यालयों से शीघ्र सेवा प्राप्त होने लगेगी, जब उसके बाद शेष अन्य मंडलों पर भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रदेश सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर उन्होंने विस्तृत प्रकाश डालते हुए तमाम योजनाओं को गिनाया।-उन्होंने कहा कि अब से पहले इस प्रदेश में उद्योग लगाने से उद्यमी डरते थे, खराब कानून व्यवस्था पर तमाम समस्याओं को लेकर इस प्रदेश में कोई उद्योग लगाना नहीं चाहता था। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में एक बड़ा बिजनेस समिट का आयोजन किया गया।

शीघ्र ही 25000 करोड़ कार्य आपको यहां दिखने लगेंगे। गोरखपुर से दिल्ली तक छोटी हवाई सेवा स्थान पर बड़े जहाज उतरने का फैसला लिया गया। कल जिस को हरी झंडी दिखाकर उनके द्वारा रवाना किया जाएगा। जनपद के विकास के मुद्दों पर पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर अपने को छोटा भाई बताते हुए सवालों से कन्नी काटते रहे प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, जनपद की ज्वलंत समस्या बाल निकेतन रेलवे ब्रिज सहित तमाम योजनाओं के संबंध में टालमटोल ही करते नजर आए। उन्होने अधिकारियों से समस्याओं के निजात की बात कही।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।