• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

अपाहिज किशोरी का शव मिलने से सनसनी

Posted on: Tue, 04, Sep 2018 4:49 PM (IST)
अपाहिज किशोरी का शव मिलने से सनसनी

उत्तर दिनाजपुरः (प्रत्यूष यादव) रायगंज के कुलीक नदी नदी से एक अपाहिज किशोरी का शव मिलने की खबर है। मृतका का नाम माम्पी (10) है। वह रायगंज थाना इलाके के कोंकरा गांव की रहने वाली है। मुकामी लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह किशोरी पिछले कई दिनों से गायब थी। इस मामले में रायगंज थाना में किशोरी की परिवार वाले की तरफ से गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बोग्राम इलाके में कुलीक नदी में उस किशोरी का शव बहता देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक वह अपाहिज किशोरी नदी में प्रायः नदी स्नान करती थी इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अधिक पानी में जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।