• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बनारस में फ्रेंच महिला से रेप से मची सनसनी

Posted on: Fri, 30, Jun 2017 9:08 AM (IST)
बनारस में फ्रेंच महिला से रेप से मची सनसनी

वाराणसीः प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराध कम होने के दावे कर रही है लेकिन हकीकत इससे इतर है। ताजा मामला पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से आया है। जहां एक फ्रेंच महिला से दुष्‍कर्म किया गया है। बनारस में फ्रेंच महिला से रेप की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।

बनारस के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक 65 साल की फ्रेंच महिला के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के शुलटंकेश्वर इलाके में 65 वर्षीय फ्रेंच महिला एक होटल में ठहरी हुई है। पीड़िता एक एनजीओ के साथ समाज सेवा का काम करती है। आरोप है कि होटल के चौकीदार ने उसे अकेला पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी वाराणसी से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने होटल के चौकीदार पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज करके मिर्जापुर के चुनार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।