• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

बदहाल सड़क यात्रियों की परेशानी का सबब

Posted on: Thu, 13, Oct 2016 10:00 PM (IST)
बदहाल सड़क यात्रियों की परेशानी का सबब

कालिम्पोंग, दार्जिलिंग: (मुकेश शर्मा) कालिम्पोंग एवम सिक्किम की जीवन रेखा राष्ट्रीय राजमार्ग 10 की स्थिति नाजुक अवस्था में पहुच चुकी है। केंद्र, राज्य एवम स्थानीय सत्ता तक की नज़र राष्ट्रीय राजमार्ग 55 पर है पर चीन के साथ जुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 10 भगवन भरोषे ही चल रहा है। दरसल हर मानसून में बदहाल होने वाला राजमार्ग 10 पिछले कई सालो के राष्ट्रीय जल विद्युत परियोजना बनाने के बाद लगातार खराब हाल में है। दरसल बागपुल से बंगाल - सिक्किम सीमा के रोम्पू के 52 किलोमीटर लंबे सड़क में मुश्किल से 15 किलोमीटर सड़क ठीक अवस्था में है।

बाकी ऊपर पहाड़ो से आये मलवे या फिर निचे तीस्ता में समाया सड़क या फिर दबा हुआ या फिर गड्ढे वाले सड़क के दर्शन ही आपको राजमार्ग 10 में मिलेंगे। आज भी रम्बी अन्तर्गत भुईँचाले में सुबह 8 बजे सड़क दबने के कारण पुरे दिन जाम की स्तिथि से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दरसल रम्बी पुलिस चैकी अन्तर्गत आने वाले राट्रीय राजमार्ग की सड़क सबसे ज़्यादा भूस्खलन प्रभावित इलाके में आता है। जगह जगह भूस्खलन की चोट लगे इस इलाके में जाम की स्थिति चालक ही पैदा करते हैं। डबल से लेकर त्रिबल लाइन तक गाड़ियों की लम्बी कतार के कारण करीब 3 घंटे का जाम आज भुईँचाले में लगा रहा। राजमार्ग इलाके में कानून व्यवस्था की देख रेख के साथ जाम देखने के लिए चैकी में पर्याप्त पुलिस बल की कमी है। जिला प्रशासन की उदासीनता सामने है। बागपुल से तीस्ता तक जगह जगह जगह जाम होने वाले सडको में पर्याप्त पुलिस लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार