• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

हीटवेव से होने वाली मौतों को छिपा रहा है देवरिया का स्वास्थ्य महकमा

Posted on: Wed, 21, Jun 2023 9:11 PM (IST)
हीटवेव से होने वाली मौतों को छिपा रहा है देवरिया का स्वास्थ्य महकमा

मीडिया दस्तक न्यूज, देवरिया (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लू यानि हीट वेव से मरने वालों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग छिपा रहा है। मीडिया के पूछने के बाद भी सही जानकारी नही दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले कुछ दिनों में हीट वेव से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है लेकिन शासन ने सूचनाएं जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

या यूं कहें कि आंकड़े छिपाये जा रहे हैं। बुधवार को इस संबंध में पूछे जाने पर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजेश बरनवाल ने कहा कि वह किसी भी प्रकार की जानकारी मीडिया को नहीं देंगे। सभी प्रकार की सूचनाएं शासन को भेज दी गई हैं और शासन से ही आप पता कर सकते हैं। कमोबेश यही बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश झा ने कही। उन्होंने बताया कि शासन का निर्देश है कि जो भी जानकारी है वह लखनऊ को प्रेषित कर दिया जाए।

हालांकि इसी जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़े जोर शोर से प्रेस वार्ता आयोजित किया था। प्रेस वार्ता में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अपर जिलाधिकारी प्रशासन भी मौजूद थे और संयुक्त प्रेस वार्ता में यह बताया गया था कि लू यानी हीटवेव से मरने वालों की संख्य 4 है। इनको भी संदिग्ध कहा गया था। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा था कि चारों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। इसलिए स्पष्ट रूप से बताया नहीं कहा जा सकता है कि उन चारों की मौतें हीटवेव से ही हुई है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म