• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

महिलाओं व मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

Posted on: Thu, 23, Mar 2023 9:34 AM (IST)
महिलाओं व मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान

सिद्धार्थ नगर 22 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत महिलाओ, मेधावी छात्राओ का सम्मान समारोह जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ को डरने की आवश्यकता नही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी महिलाओ के प्रति पुरानी सोच है जिसे बदलने की जरूरत है।

महिलाओ को हर क्षेत्र में जाने के लिए अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। भारत सरकार, प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुविधाएं दी जा रही है। महिलाएं भी पुरूषो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है। शिक्षको से अपील करते हुए कहा कि टीचर-पैरेन्ट मीटिंग कर लोगो को जागरूक करे। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओ की समस्याओ को सुना गया तथा उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0 अग्रवाल ने महिलाओ में एनीमिया के खतरे से बचाने के बारे में जागरूक किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर इन्टर मीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिंवागी मिश्रा, हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति यादव, पलक सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा किया गया। आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा भी अपने कार्यो, अनुभवों को बताया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा मशरूम उत्पादन, टीएचआर प्लान्ट के माध्यम से महिलाओ द्वारा आत्मनिर्भर होकर अपने आय को बढ़ाने की महिलाओ को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार