• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सीएम के गृह जनपद में 25 गोवंशों का कत्ल, मांस उठा ले गये कसाई

Posted on: Sat, 18, Mar 2023 11:01 AM (IST)
सीएम के गृह जनपद में 25 गोवंशों का कत्ल, मांस उठा ले गये कसाई

गोरखपुरः सीएम योगी के गृह जनपद में शुक्रवार को गोला इलाके के खदरा सिवान में 25 से अधिक गोवंशों को कसाईयों ने काटा डाला और उसके मांस उठा ले गए। लेकिन, उसके अवशेष और कुछ मांस को गठरी में बांधकर वहीं छोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अवशेषों से मांस, हड्डियां, चमड़ा और खून के सेंपल लेकर जांच को भेजा।

वहीं, बाकी बचे अवशेषों को आनन-फानन में जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफना दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर चोपलहवा बाग की तरफ एक साथ काफी ढेर सारे चील और कौवे उड़ रहे थे। यह देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई तो करीब जाकर देखा। ग्रामीणों जब करीब पहुंचे तो खदरा सिवान के पास जगह- जगह दर्जनों गौवंशों के अवशेष बिखरे पड़े थे। यह देख सभी दंग हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। गोवंश के अवशेष देखकर पुलिस के भी हाथ पांव फूलने लगे। आनन-फानन में अवशेषों को सैंपल इकठ्ठा कर बाकी बचे अवशेषों को दफना दिया गया। ैच् साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है, मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। दोषी किसी भी हाल में छोड़े नहीं जाएंगे। ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार को शाम के समय कुछ लोग छुट्टा पशुओं को हांक कर इसी बाग की ओर ले जा रहे थे सोचा कि खेत चर रहे पशुओं को ले जाया जा रहा था। दूसरे दिन गोवंशों की हत्या का मामला सामने आया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी