• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

गर्मी के समय राज्य में नही रहेगी पानी की कोई समस्या

Posted on: Fri, 10, Feb 2023 2:55 PM (IST)
गर्मी के समय राज्य में नही रहेगी पानी की कोई समस्या

नर्मदा, गुजरात (बीके पाण्डेय)। जाड़े की विदाई के साथ गर्मी के आगमन के दिन गिने जा रहे हैं वहीं इस साल गुजरात राज्य में सिंचाई व पीने के पानी की समस्या नही रहेगी। गुजरात राज्य की जीवन रेखा माने जाने वाले सरदार सरोवर नर्मदा बांध 70 प्रतिशत भरा होने से गर्मी में भी पानी दिया जा सके एैसी स्थिति बनी है।

2018 में गेट लगाने के बाद नर्मदा बांध का अधिकतम जलस्तर बढक़र 138.68 मीटर तक पहुँच चुका है। 2022 में नर्मदा बांध पूरे जलस्तर तक भरा हुआ था व बांध के दरवाजों को दो माह तक खुला रखकर बांध से पानी नदी व नहर में छोड़ा गया था। दस फरवरी 2022 को बांध का जलस्तर 126.13 मीटर के स्तर पर था जिस कारण राज्य सरकार ने पंद्रह जून से किसानों को सिंचाई का पानी देना बंद कर दिया था।

मगर इस साल अच्छी बरसात होने से नर्मदा बांध 55 दिन तक ओवरफ्लो रहा व अधिकतम उंचाई 138.68 मीटर पर तीन से चार बार पहुँचा था। ज्यादा पानी की आवक के कारण नर्मदा बांध आज भी 129.56 मीटर के जलस्तर पर रुका है। नर्मदा बांध के 70 प्रतिशत तक भरा होने से राज्य के लोगो को पानी की समस्या इस साल भी गर्मी में नही होगी। नर्मदा बांध में शुकवार को 3121एमसीएम के करीब पानी संग्रहित है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।