• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया में महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Posted on: Thu, 17, Aug 2023 3:02 PM (IST)
देवरिया में महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

मीडिया दस्तक न्यूज, देवरिया (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिला इन दोनों काफी चर्चा में है। कुछ दिनों पहले मुंबई की एक सिने तारिका अर्शी खान ने देवरिया के एक युवक पर आरोप लगाकर शासन प्रशासन में तहलका मचाया था। अब मुंबई की कांदिवली की रहने वाली एक महिला जय देवी तिवारी पुत्री स्व मनोरंजन तिवारी नौका टोला बरहज देवरिया ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसके पैत्रिक भूमि पर कुछ दबंग एवं भूमाफियाओं ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। लेकिन जिला प्रशासन किसी प्रकार की कार्रवाई करने में टाल मटोल कर रहा है।

महिला ने दुखी होकर आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि मामला भूमि विवाद का है जिनका निपटारा माननीय न्यायालय द्वारा ही किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार जय देवी तिवारी वर्तमान समय में थाना बरहज थाना अंतर्गत कापरवार में रहती हैं। उसने बताया कि वह एमबीए की छात्र रह चुकी है तथा उसके पिता की मृत्यु हो गई है।

वर्तमान में उसकी मां मुंबई में ही रहकर अपना इलाज करवा रही हैं। परिवार में कोई भी व्यक्ति इतना सक्षम नहीं है कि अपनी पैतृक भूमि को प्राप्त करने के लिए देवरिया में आकर संघर्ष करें। विवश होकर वह एक बेटी का फर्ज अदा कर रही है। उसका कहना है कि उसकी जमीन बरहज में कपरवार एवं देवरिया तहसील में रामनाथ देवरिया में है। लेकिन कुछ भूमि माफिया जिसमें हृदय शंकर यादव तथा अवधेश यादव हैं ओमप्रकाश मणी आदि लोगों ने एक संगठित गिरोह बनाकर उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया है।

महिला का आरोप है कि लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक सभी व्यक्ति रिश्वत खाकर सही रिपोर्ट नहीं लग रहे हैं। जिला प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियां से मुंह मोड़ ले रहा है। ऐसी स्थिति में महिला का कहना है कि वह अब विभिन्न अधिकारियों के यहां दौड़कर थक चुकी है। उसको न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है इसलिए वह आत्महत्या करने के लिए विवश होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की मानी जाए। जय देवी तिवारी का कहना है कि उसकी एकमात्र उम्मीद प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से है। वह पिछले तीन दिनों से गोरखनाथ मंदिर पर मुख्यमंत्री जी से मिलने का प्रयास कर रही है। यदि मुलाकात हो गई और उसकी समस्या का समाधान हो गया तो ठीक है वरना वह अपने निर्णय पर अडिग है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।