• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विवाहिता की घर के अंदर हत्या, खून से लथपथ मिला बिस्तर

Posted on: Sat, 02, Jul 2022 9:08 AM (IST)
विवाहिता की घर के अंदर हत्या, खून से लथपथ मिला बिस्तर

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। जिले के उस्का बाजार थाना क्षेत्र के ताल नटवा गांव के टोला मोहनिया में एक विवाहिता की लाश शुक्रवार की सुबह घर के अंदर बिस्तर पर खून से लथफथ मिली। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाने के डुमरी मटियरवा गांव निवासी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

महराजगंज जिले के पनियरा थाना के जहदी गांव ज्ञानेंद्र चौहान की बहन शैलेष (30) की शादी उस्का बाजार थाना क्षेत्र के ताल नटवा गांव के टोला मोहनिया निवासी संजय चौहान के साथ हुई थी। पति गुजरात में रहकर काम धंधा करता है। बताया जा रहा है कि मृतका से मिलने गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के डुमरी मटियरवा गांव निवासी विनोद साहनी पुत्र मोतीलाल अक्सर आया करता था। एक पखवारा पूर्व भी वह आया था। उस वक्त दोनों के बीच विवाद हो गया था।

शुक्रवार की सुबह शैलेष का शव बिस्तर पर खून से लथफथ मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। चर्चा है कि युवक गुरुवार रात भी मोहनिया शैलेष से मिलने आया था। इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया और उसकी हत्या कर दी। बहन की हत्या की खबर पाकर शुक्रवार सुबह घर पहुंचे भाई ज्ञानेंद्र चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बहन की हत्या करने का आरोप विनोद साहनी पर लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उस्का बाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

शैलेष की हत्या हाथ का नस काट कर की गई है। हाथ का नस काटे जाने से पूरा बिस्तर खून से लथफथ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने मुंह या गला दबा कर हाथ कि नस काटी होगी जिससे उसकी चीख न निकल सके। पास में सो रहे बच्चों को भी हत्या की भनक नहीं लग सकी थी। खबर पाकर एसपी अमित कुमार आनंद घटना स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से बात की। घटना स्थल पर एसएसबी की डॉग स्क्वायड टीम के राम किशोर स्वामी सहयोगियों के साथ पहुंचे थे। मृतका शैलेष तीन बच्चों की मां थी। माना जा रहा है कि बच्चों के सो जाने के बाद हत्यारा आया होगा और हत्याकर फरार हो गया होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।