• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

यूपी में शादी रचाया, लॉकडाउन पीरियड में राजस्थान पहुंच गये दम्पति, दोनो पाजिटिव

Posted on: Fri, 24, Apr 2020 11:15 PM (IST)
यूपी में शादी रचाया, लॉकडाउन पीरियड में राजस्थान पहुंच गये दम्पति, दोनो पाजिटिव

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) गांव अमरसिंह वाला में कोरोना पॉजिटिव पाए गए विवाहित जोड़ें के खिलाफ पुलिस ने महामारी एक्ट 1897 के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला बिना किसी अनुमति के लोकडाउन की अवहेलना कर क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में दर्ज किया गया। एसएचओ बिशन सहाय ने बताया कि गोलूवाला के नायब तहसीलदार रामनाथ शर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि दोनों की उत्तर प्रदेश की ट्रेवल हिस्ट्री है। सोमवार को ही दोनों अपने मामा के साथ अमरसिंह वाला आए थे।

दोनो ने लॉकडाउन पीरियड में यूपी के आजमगढ़ एक मिंन्दर में शादी रचाया और गाजीपर सहित कई स्थानों पर रूकते हुये राजस्थान पहुंचे। पति पत्नी दोनो ही पाजिटिव बताये जा रहे हैं। नति राजस्थान से एक एम्बुलेंस से वाराणसी गया था, वहां से मामा की मदद से आजमगढ़ के छतरपुर में शादी किया। मामले की जांच एएसआई मुशे खा को सौंपी गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।