• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या की कोशिश

Posted on: Wed, 19, Feb 2020 10:14 AM (IST)
बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या की कोशिश

पटनाः समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गेहूं पिसा कर लौट रही महिला से आंटा मिल संचालक ने दुष्कर्म किया। भेद खुले नहीं, इसलिए युवक ने दुष्कर्म के बाद महिला की गलाघोंट कर व पीट-पीट कर हत्या का प्रयास किया। घटना के बाद महिला के बेहोश होने पर उसे मरा समझ कर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में महिला के बयान पर आटा मिल संचालक राहुल कुमार को आरोपित किया गया है। जिसे पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। महिला को घर वालों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के कारण गांव के दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।