• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

होटल में पुलिस की रेड, नौ जोड़ें मिले आपत्तिजनक हालत में

Posted on: Sun, 27, May 2018 11:21 PM (IST)
होटल में पुलिस की रेड, नौ जोड़ें मिले आपत्तिजनक हालत में

रोहतास (अरुण कान्त झा) बिहार के रोहतास जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कुछ गलत काम हो रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची तो वहां का नजारा देख आंखें शर्म से झुक गई। नौ लड़के और नौ लड़कियां अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। मामला रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, विक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित दो होटल में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया। छापेमारी में नौ युवक व नौ लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो के नबालिग होने की आशंका में उनके उम्र का निर्धारण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जा रहा है। वहीं, दो युवतियां शादीशुदा बताई जाती है। पुलिस ने यहां से करीब आधा दर्जन बाइक भी जब्त की है। एक होटल संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जबकि दूसरे होटल का संचालक फरार हो गया। एसडीपीओ राज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बिक्रमगंज के डुमरांव रोड स्थित एक ही भवन में चल रहे न्यू मयूर होटल व अनिकेत होटल में देह व्यापार का धंधा होता है।

सूचना मिलने पर उन्होंने इसका सत्यापन कराया और एसडीएम को जानकारी देते हुए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के साथ छापेमारी कर होटल के नौ अलग अलग कमरे से 18 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। छापेमारी के समय वहां अस्त व्यस्त बिछावन, जोशवर्धक दवा, कंडोम आदि पाया गया। युवक और युवतियां अस्त व्यस्त कपड़े में थे। छापेमारी के क्रम में एक होटल का संचालक फरार हो गया जबकि अनिकेत होटल का संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है। गिरफ्तार युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। छापेमारी में दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ शशिकांत शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी शिव कुमार ठाकुर, सीओ राजीव रंजन के अलावा बिक्रमगंज, नटवार, दावथ व काराकाट थाने की पुलिस शामिल थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी