• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

उत्तराखण्ड में ‘आप‘ से रूठे हजारों कार्यकर्ता

Posted on: Sun, 17, Jul 2016 1:54 PM (IST)
उत्तराखण्ड में ‘आप‘ से रूठे हजारों कार्यकर्ता

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में पिछली उठापअक को देख ऐसा लगता है कि यहां नेताओं का पार्टी से बगावत करने का रिवाज बन गया हो। पहले कांग्रेस के नौ विधायकों ने बगावत की थी। अब इसी सिलसिले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी प्रभारी अनूप नौटियाल ने सीएम केजरीवाल की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों के खिलाफ गुस्साए हजारों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। इस धटनाक्रम से आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया। इस राजनीतिक उठा-पटक से उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। बता दें कि आज केजरीवाल टॉक टू एके के जरिये जनता के सवालों का जवाब दिए। उनसे फोन, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए सवाल पूछ गए हैं। उधर वे जनता से रूबरू होकर अपनी अमिठ छाप छोड़ने के लिये मोदी की ‘मन की बात‘ के रास्ते पर चल पड़े हैं इधर कार्यकर्ता ही उनकी मुसीबतें बढ़ा रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।