• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जेडीयू के लिये रिहर्सल है मिशन 2017

Posted on: Sat, 06, Aug 2016 9:36 PM (IST)
जेडीयू के लिये रिहर्सल है मिशन 2017

कानपुर: (मीडिया दस्तक न्यूज नेटवर्क) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी का एजेंडा लेकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लडने की तैयारियां तेज कर दिया है। यूपी में ताबड़तोड़ रैलियों का उनकी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होने आज यहां कहा कि गाय और नीलगाय की रक्षा की बात करने वाले इसे सड़क पर ना छोड़ें।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर घाटमपुर में जनता दल यू के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आये थे। इसके बाद उन्होंने एक सभा में कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गाय और नील गाय की रक्षा की बात करता है। अगर गाय और नील गाय से इतनी ही सहानुभूति रखते हैं तो उन्हें संघ और भाजपा के नेता अपनी शाखाओं में रखें। इन्हें सड़कों पर न छोड़े जिससे यह परेशानी का कारण बने।’

उन्होंने दावा किया, ‘संघ और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा, संघ का ही एक चेहरा है। जदयू कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के जूते की फोटो लें और उन्हें दिखाकर पूछे कि वह किस चमड़े के जूते पहने है। गाय के नाम पर भाजपा और संघ देश का माहौल बिगाडने की कोशिश कर रहे है। इसलिए हम चाहते है कि संघ मुक्त देश का निर्माण हो।’

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह प्रदेश में शराब बंदी पूरी तरह से लागू करें। प्रदेश का विधानसभा चुनाव तो जदयू रिहर्सल के तौर पर लड़ रही है, हमारा मकसद यहां अपना आधार मजबूत करना है।

उत्तर प्रदेश में हमारी लडाई समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी से है। हमारी नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है जिसमें हम मजबूती से उतरेंगे और भाजपा का जमकर मुकाबला करेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी