• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अपहरण के बाद युवती का रेप

Posted on: Wed, 23, Sep 2015 2:42 PM (IST)
अपहरण के बाद युवती का रेप

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं में कमी नही आ रही है। सरकार के दावे जमीनी सच्चाई से कोसों दूर हैं। रोज कोई न कोई महिला उत्पीड़न की घटना फेहरिस्त में जुड़ जाती है। ताजा मामला बुलन्दशहर के सिकन्दराबाद का है। बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने आज यहां बताया कि एक युवती खेत से घर वापस आ रही थी। इसी बीच रास्ते में किशन नामक युवक ने चाकू से आतंकित कर उसका अपहरण कर लिया और एक मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीडिता ने आज घर आकर परिजनों को आपबीती बतायी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश की तलाश में जुटी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया