• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जनसेवा संकल्प यात्रा पर निकले कुण्डा विधायक राजा भइया, गरम हुआ यूपी का सियासी पारा

Posted on: Tue, 31, Aug 2021 9:51 PM (IST)
जनसेवा संकल्प यात्रा पर निकले कुण्डा विधायक राजा भइया, गरम हुआ यूपी का सियासी पारा

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) कुण्डा के विधायक व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह लाव लश्कर के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। रामलला के दर्शन के बाद उनकी संकल्प शुरू होगी जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी खुद की बनाई पार्टी जनसत्ता दल के भागीदारी का शंखनाद करेगी। उनकी इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता जगह जगह राजा भइया का फूल मालाओं से स्वागत कर रहे हैं।

अयोध्या में उन्होने पत्रकारों से कहा रामलला के दर्शन को राजनीति से न जोड़ा जाये, ये आस्था का प्रश्न है। बड़े उद्देश्यों के लिये अपने आराध्य को नमन करके ही यात्रा शुरू की जाती है। इसी सिलसिले में अयोध्या आना हुआ है। यह कोई पहली बार नही है, बचपन से अयोध्या आते रहे हैं। राजा भइया ने कहा यूपी की 100 सीटों पर चुनाव लड़ाना तय हो चुका है। राजा भइयो ने कहा एमएसपी कभी खत्म नही हो सकता, इसको लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है। उन्होने राजनीति को जनसेवा का माध्यम कहा, बोले नेता चुनाव के समय जनता से जो व्यवहार करता है वही चुनाव बाद भी करना चाहिये।

महगाई को लेकर कहा जनता तकलीफ में है। गठबंधन को नकारते हुये कुण्डा विधायक ने कहा चुनाव लड़ने के लिये नही बल्कि जीतने के लिये लड़ा जाता है। आपको बता दें रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया ने संकल्प यात्रा के जरिये यूपी का सियासी पारा गरम कर दिया है। 30 नवंबर 2018 को उन्होने अपनी खुद की पार्टी बनाई जिसका नाम जनसत्ता दल लोकतांत्रिक रखा। खुद की पार्टी बनाने के पहले भी राजा भईया की अन्य पार्टियों में भी वर्चस्व कायम रहा। राजा भईया खुद की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की स्थापना करने के बाद से ही अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए है। वे मंगलवार को जनसेवा संकल्प यात्रा का आगाज करते हुए बेती कोठी में बने हनुमान जी के मंदिर में पहुंचे। उनका आशीर्वाद लेकर अयोध्या के लिए निकल लिए। जनसेवा संकल्प यात्रा कुण्डा से प्रतापगढ़,सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या पहुंची है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट