• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विवाहिता ने लगाई फांसी

Posted on: Sat, 23, Apr 2022 4:06 PM (IST)
विवाहिता ने लगाई फांसी

अयोध्या, 23 अप्रैल। अयोध्या कोतवाली के लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र के ऋण मोचन घाट मोहल्ले की एक विवाहिता ने शुक्रवार देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लिया। परिजनों ने आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की दो वर्ष की बेटी भी है। महिला का मायका गोण्डा में था। गोंडा के साखीपुर निवासी पिता जगदेव सिंह को जब घटना की सूचना मिली तो वे तत्काल घर के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। पिता ने बताया कि बेटी की शादी 26 फरवरी 2019 को हुई थी। तभी से घर के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पति विशाल सिंह ससुर विष्णु सिंह और सास किसुम सिंह दहेज को लेकर उससे आए दिन झगड़ा और उसके साथ मारपीट करते रहते थे। आरोप है कि बेटी की मौत के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए अस्पताल में नगर आयुक्त अयोध्या का मोबाइल नंबर दर्ज कराया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट