• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

मान सरकार में पहली बार पिटे किसान

Posted on: Wed, 30, Mar 2022 12:01 AM (IST)
मान सरकार में पहली बार पिटे किसान

नेशनल डेस्कः पंजाब में मान सरकार के कार्यकाल में पहली बार किसानों पर लाठीचार्ज हुआ है। इस दौरान 6 किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये किसान तबाह हो चुकी कपास की फसल के मुआवजे की मांग कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) की अगुआई में किसानों ने लंबी के नायब तहसीलदार समेत अन्य स्टाफ को दफ्तर में बंधक बना लिया।

इसके बाद पुलिस ने सोमवार देर रात 12 बजे किसानों पर लाठीचार्ज कर नायब तहसीलदार और स्टाफ को छुड़ाया। पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में 6 किसान घायल हो गए, जिन्हें लंबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नायब तहसीलदार अरजिंदर सिंह और स्टाफ के बाहर आने के बाद अब पूरे प्रदेश के तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।