• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद मोदी सरकार ने दिया गिफ्ट, डीजल, पेट्रोल, गैस संब मंहगा हुआ

Posted on: Tue, 22, Mar 2022 9:10 AM (IST)
चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद मोदी सरकार ने दिया गिफ्ट, डीजल, पेट्रोल, गैस संब मंहगा हुआ

नई दिल्लीः 4 राज्यों में हुये विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद मोदी सरकार ने जनता को गिफ्ट दिया है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गए हैं।

मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा। 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।