• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, सोनिया को राज्यसभा भेजने की तैयारी

Posted on: Mon, 12, Feb 2024 11:07 PM (IST)
रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, सोनिया को राज्यसभा भेजने की तैयारी

नेशनल डेस्कः कांग्रेस पार्टी की महासचिव और तेज तर्राक नेता प्रियंका गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। यहां से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से चुनाव लड़ती आ रही हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार पार्टी सोनिया को राजस्थान से राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है। ऐसे तमाम मुद्दों पर आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाजुग्न खरगे के घर हुई बैठक में चर्चा हुई।

दरअसल, सोनिया गांधी के लिये 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की खाली हो रही राज्यसभा सीट ऑफर करने पर चर्चा हुई। प्रियंका गांधी ने आज तक कभी चुनाव नहीं लड़ा है। रायबरेली की सीट कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। 1952 के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस यहां सिर्फ तीन बार हारी है। इस सीट पर प्रियंका गांधी उम्मीदवार हो सकती हैं। सोनिया गांधी 1997 से 2017 तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। वर्तमान में वे रायबरेली से सांसद हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।