• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जिंदा जल गया, मचान पर बैठा 3 साल का मासूम

Posted on: Fri, 09, Feb 2024 10:01 AM (IST)
जिंदा जल गया, मचान पर बैठा 3 साल का मासूम

लखनऊ, उ.प्र.। आवारा गोवंशों की रखवाली के लिये बनाये गये मचान पर जलकर एक 3 साल के मासूम की मौत हो गई। दरअसल, 1 बच्चा खेत पर बने मचान पर बैठा था। गांव के कुछ बच्चों के साथ मासूम के भाई-बहन भी खेत पर पहुंचे। बच्चों ने खेल-खेल में मचान के नीचे पुआल में आग लगा दी। आग मचान तक पहुंच गई और मौके पर मदद को काई नही आया।

3 साल का मासूम जिंदा जल गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ये हादसा गुरुवार दोपहर का गोसाईंगंज के सेमरापीतपुर गांव का है। इंस्पेक्टर महेंद्र शुक्ला ने बताया, सेमरापीतपुर में रहने वाले सुखमीलाल मज़दूरी करते हैं। गुरुवार सुबह रोज की तरह मजदूरी करने गए थे। दोपहर 3 बजे के करीब सुखमीलाल का बड़ा बेटा अनमोल (5) छोटे भाई कुनाल (3) और बहन खुशी (4) के साथ खेलते हुए खेत पर पहुंच गया।

कुनाल खेत में बने मचान पर चढ़कर बैठ गया। दूसरे बच्चे खेलने लगे। इसी बीच मचान के नीचे रखे पुआल में किसी ने आग लगा दी। कुनाल आग की लपटों के बीच फंस गया और उतर नहीं सका। वहीं बच्चे डर कर भाग निकले। दूसरी तरफ खेतों में काम कर रहे लोग ने मचान जलता देख दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक मचान जलकर राख हो चुका था। जिसमें कुनाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। मोहनलालगंज एसडीएम बृजेश वर्मा ने बताया कि नायब तहसीलदार प्रियवंदा और क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र यादव को मौके पर भेजकर पड़ताल कराई गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। दैवीय आपदा कोष से परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।