• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा फिर से जनता को धोखा देने की तैयारी में

Posted on: Fri, 08, Feb 2019 9:59 PM (IST)
भाजपा फिर से जनता को धोखा देने की तैयारी में

अयोध्या संवाददाता (प्रभाकर चौरसिया) पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में सपा सरकार में मंत्री रहे तेजनरायन पांडेय (पवन पांडेय) ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि जब चुनाव आया तो परियोजनाओं की याद आयी। पिछले चार सालों में क्यों नहीं किसी परियोजना का शिलान्यास नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि आज नितिन गडकरी द्वारा 7195 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करना सिर्फ एक चुनावी जुमला है ऐसा करके भाजपा न सिर्फ अयोध्या बल्कि देश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है। अगर भाजपा अयोध्या के विकास के लिये कुछ करना चाहती तो सरकार बनाने के बाद से अब तक चुप्पी क्यों साधे हुये थी। अब जब 2 महीने बाद चुनाव है और आचार संहिता लगने वाली है तो फिर से अयोध्या को निशाना बनाकर देश की जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश शुरु कर दी। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या से अम्बेडकर नगर तक फोरलेन सड़क पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में ही स्वीकृत की गई थी।

लेकिन भाजपा ने अपनी सरकार बनते ही इस योजना को रद्द कर दिया था। अब उसी योजना का शिलान्यास करके भाजपा खुद नाम कमाना चाहती है। भाजपा के इस कृत्य का हम सभी समाजवादी निन्दा करते है और जनता को सचेत करते हैं कि भाजपा द्वारा चलाये जा रहे इस झूठे अभियान के धोखे में न आकर आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और उसके गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत करें। क्योंकि कि समाज की असली शुभचिंतक सपा पार्टी ही है। इस प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री तेजनरायन के अतिरिक्त सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी व मो कामरान अहमद की उपस्थिति मुख्य रही।




ब्रेकिंग न्यूज
BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म