• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

युवा नेता कंचन देबनाथ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

Posted on: Fri, 31, Aug 2018 1:52 PM (IST)
युवा नेता कंचन देबनाथ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

सिलीगुड़ीः (पवन शुक्ल सिलीगुड़ी, नक्शलवाड़ी से अमर) युवा नेता कंचन देबनाथ को भारतीय जनता युवा मोर्चा सिलीगुड़ी का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कंचन की ताजपोशी से युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वे इसके पूर्व संगठन के जिला महासचिव के पद पर कार्यरत थे। श्री कंचन देबनाथ को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर युवा मोर्चा के सदस्यों सहित सभी भाजपाइयों में खुशी की लहर है। उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओ का बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खोरीबारी भाजपा अध्यक्ष सहित युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की कंचन देवनाथ को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी में युवा वर्ग के सदस्यों में बहुत खुशी देखी जा रही है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि कंचन लाखें युवाओं की आवाज बनेंगे और उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।