• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

चाकू नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

Posted on: Thu, 26, Apr 2018 9:53 PM (IST)
चाकू नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

मधुबनी (रामकृष्ण मंडल) जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार रात की बताई जाती है। इस संबंध में सूर्यनारायण यादव के 25 वर्षीय पुत्र संतोष यादव द्वारा चाकू से डराकर रात भर उस लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

मामले की पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित लड़के की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं, पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी भेजा गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त लड़की बुधवार की शाम सात बजे जब घर से शौच के लिए निकली तो पहले से घात लगाए आरोपित उसे जबरन पकड़कर झाड़ी में ले गया। वहां चाकू का भय दिखाकर उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया।

लड़की जब बेहोश हो गई तो वह फरार हो गया। लड़की के नहीं मिलने पर गुरुवार सुबह जब परिजन उसे खोजने निकले तो वह बेहोशी की अवस्था में मिली। उसने होश आने पर परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। गुरुवार की सुबह थाने में लड़की द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पीताम्बर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित की गिरफतारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। लोगों ने अविलंब आरोपित को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल