• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

पूरे देश में मना विश्वासघात दिवस

Posted on: Sun, 27, May 2018 9:15 AM (IST)
पूरे देश में मना विश्वासघात दिवस

पटना (राजेश कुमार साहु) केंद्र में बीजेपी की सरकार के चार साल पूरा होने के मौके पर जहां एक ओर भाजपा जश्न मना रही है। वहीं, कांग्रेस पूरे देश में इसे विश्वासघात दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में शनिवार को बिहार कांग्रेस के नेताओं ने रिक्शा की सवारी की और पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

शनिवार की सुबह 10ः05 बजे एआईसीसी के नव नियुक्त सचिव और बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर और राजेश लिलोठिया दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों नेताओं की आगवानी के लिए बिहार कांग्रेस के नेता मौजूद थे। वीरेंद्र और राजेश को एयरपोर्ट से रिसीव कर पार्टी ऑफिस सदाकत आश्रम ले जाना था।

कांग्रेस नेता शारिफ अहमद रंगरेज ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए रिक्शा की सवारी का इंतजाम किया गया है। एयरपोर्ट पर 25 रिक्शे पर कांग्रेस के नेता सवार हुए। वीरेंद्र सिंह और राजेश लिलोठिया जिस रिक्शे पर सवार हुए उसे बिहार कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने चलाया। अन्य रिक्शों को कार्यकर्ता खींचते हुए चिड़ियाघर के गेट नं. एक तक ले लगे। इसके बाद कार से सभी नेता पार्टी ऑफिस गए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी