• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गैंगरेप की घटना पर भड़की कांग्रेस नेत्री

Posted on: Sun, 24, Sep 2017 8:33 AM (IST)
गैंगरेप की घटना पर भड़की कांग्रेस नेत्री

नोएडाः महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने नोएडा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर गहरा धब्बा बताया है और इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। देव ने नोएडा में कल हुई इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से लगे नोएडा में इस तरह की घटना से साफ है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों में शासन का खौफ नहीं है।

वहां पुलिस प्रशासन सो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव में अखिलेश सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था और तीन तलाक को बड़ा मुद्दा बनाकर महिलाओं का वोट तो हासिल कर लिया लेकिन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गयी। सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से बेटियां नहीं बचेंगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।