• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मिशन 2019 के लिये रक्तदान करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Posted on: Fri, 07, Jul 2017 10:56 PM (IST)
मिशन 2019 के लिये रक्तदान करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

कानपुरः भाजपा ने 2019 में केंद्र की सत्ता में वापस लौटने के लिए एक नई योजना बनाई है। गुरुवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र एक होटल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान ये तय किया गया कि अब से पार्टी का हर कार्यकर्त्ता पार्टी के लिए रक्तदान करेगा।

कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए रक्तदान को आम जनता के हित के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसा करने से भाजपा सरकार को भी फायदा होगा। साथ ही, आम जनता को भी इसका लाभ मिल सकेगा। बीजेपी ने इसे अपना राजनीतिक प्लान भी बनाया है ताकि भाजपा फिर से 2019 में होने वाले प्रधानमंत्री चुनाव को जीत सके। भाजपा नहीं चाहती कि वो प्रधानमंत्री चुनाव हार जाए। ऐसे में ये तरीका भाजपा के हित में काम कर सकता है। इस मामले पर चर्चा करने के लिए ही प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर सत्ता में लाने के लिए पार्टी लोगों से जिन भी माध्यमों से जुड़ सकती है, वह सभी कार्य किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में एक ही दिन रक्तदान करो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर जिले से 100 कार्यकर्ता पार्टी के लिए रक्तदान करेंगे। जिसे समाज के लोगों के काम में लाया जाएगा। बंसल ने बताया कि जितने भी कार्यकर्ता रक्तदान करना चाहते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।