• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

श्रेया पर गर्व करते हैं अक्षय

Posted on: Wed, 13, Apr 2016 8:45 PM (IST)
श्रेया पर गर्व करते हैं अक्षय

मुंबई: अंधेरी इलाके में रहने वाली 19 साल की श्रेया नाईक इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल श्रेया ने हिम्मत दिखाते हुए बदतमीजी करने वाले लड़के को न केवल सबक सिखाया बल्कि उसे पुलिस के हवाले भी किया। श्रेया की इस बहादुरी पर अभिनेता अक्षय कुमार को काफी गर्व है। अक्षय कुमार ने नई दिल्ली में निर्भया कांड होने के बाद आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर वुमंस सेल्फ डिफेंस सेंटर शुरू किया था। इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना था। कई महिलाओं ने इस सेंटर का लाभ लिया।

श्रेया नाईक भी इन्हीं स्टूडेंट्स में से एक है। श्रेया ने बताया कि वह घर जा रही थी तभी एक लड़का जिसने वेटर के कपड़े पहने हुए थे उसके पास आया और छूने की कोशिश की लेकिन उसने हिमम्त दिखाते हुए उसे मारा और दूसरे हाथ से मां को फोन कर दिया जो कि 30 सेकंट की दूरी पर थीं। लड़के ने श्रेया से उसका फोन छीनना चाहा लेकिन उसने न तो फोन नहीं छोड़ा और न ही लड़के को पीटना बंद किया, इतने में उसकी मां भी वहां आ गई और कुछ और लोग भी मदद के लिए आ गए।

श्रेया ने कहा कि लड़का बोलता रहा, बस हाथ ही तो लगाया। इतना शोर क्यों मचा रही हो। डी.एन. रोड के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नलवडे ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया हां हमने एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। जल्द ही उसे मजिस्ट्रैट के सामने पेश किया जाएगा। हम लड़की के पिता के साथ संपर्क में हैं। लड़की को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। श्रेया ने कहा सेंटर के कारण ही मुझे इतना आत्मबल मिला है।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार