• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बुलडोजर लोकतंत्र के लिये खतरनाक- अखिलेश यादव

Posted on: Mon, 16, Oct 2023 11:09 PM (IST)
बुलडोजर लोकतंत्र के लिये खतरनाक- अखिलेश यादव

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) जमीनी विवाद को लेकर 15 दिन पहले हुये नरसंहार के बाद आज उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उनके पहुंचने पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। रूद्रपुर थाना फतेहपुर गांव में उन्होने सत्यप्रकाश दूबे के घर पहुंचकर 5 मृतकों के चित्रों पर फूल चढ़ाया और वापस प्रेम यादव के परिजनों से मिलने चले गये।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोक भी हुई। अखिलेश यादव को भी रोकने की कोशिश की गई लेकिन नाकाम रही। अखिलेश यादव ने कहा बुलडोजर संस्कृति लोकतंत्र के लिये खतरनाक है। उन्होने कहा यह समझना चाहिये कि अगली सरकार आयेगी तो वह भी यही करेगी, तब क्या होगा। उन्होने यह भी कहा प्रेम यादव को बुलाकर धोखे से मारा गया। सरकार असल बात छिपा रही है। घटना के 15 दिन बाद भी सरकार यह पता नही लगा सकी कि प्रेम को किसने मारा। प्रेम की हत्या न होती तो 5 लोगों की हत्या भी नही होती। उन्होने कहा एक योगी को दूसरों का दर्द अपना समझना चाहिये। इस सरकार की नीयत साफ नही है, सरकार को दोनो परिवारों से मिलना चाहिये। बुलडोजर चलने के सवाल पर अखिलेश ने कहा बुलडोजर को जनता रोक देगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार