• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

महाकाल में 12 साल की अर्धविक्षिप्त के साथ हैवानियत, सड़क पर 15 किमी. अर्धनग्न चली किशोरी

Posted on: Wed, 27, Sep 2023 3:48 PM (IST)
महाकाल में 12 साल की अर्धविक्षिप्त के साथ हैवानियत, सड़क पर 15 किमी. अर्धनग्न चली किशोरी

नई दिल्लीः देशभर में महिलाओं संग अत्याचार के मामले रिकार्ड बना रहे हैं। ताजा मामला उज्जैन के महाकाल का सामने आया है। यहां 12 वर्षीय अर्द्धविक्षिप्त किशोरी के साथ रेप करने के बाद उसे अर्धनग्न हालत में छोड़ दिया गया। उसने लहुलूहान हालत में मदद की गुहार लगाई तो लोग उसे दुत्कारते हुये दिखाई दिये, कोई मदद को आगे नही आया।

अर्धनग्न हालत में ही वो युवती मदद की तलाश में 10-12 किलोमीटर तक पैदल चली। पैदल घूमती बच्ची का वीडियो कई सीसीटीवी में कैद हुआ। बाद में एक आश्रम के आचार्य की मदद से वह अस्पताल पहुंच सकी। इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना उज्जैन के महाकाल की है। दरअसल, सोमवार, 25 सितंबर की सुबह उज्जैन से करीब 15 किलोमीटर दूर बड़नगर रोड स्थित दंडी आश्रम के पास 12 वर्षीय नाबालिग लहू लुहान और नग्न हालत में पहुंची। उसकी स्थिति को देख आश्रम के एक आचार्य ने नाबालिग को गमछा पहनाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पीड़िता की हालत गंभीर होने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। साथ ही एसपी सचिन शर्मा ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की है। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़िता की बातों से पता चल रहा है कि वह यूपी के प्रयागराज की रहने वाली है. उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। फिलहाल उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे ब्लड दिया है। लड़की की हालात अब ठीक है। मामले में दोषियों का पता लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।