• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया में पुजारी की पिटाई, पुलिस निष्क्रिय

Posted on: Sat, 08, Jul 2023 11:27 PM (IST)
देवरिया में पुजारी की पिटाई, पुलिस निष्क्रिय

मीडिया दस्तक न्यूज, देवरिया। देवरिया जिले में स्थित एक मंदिर के पुजारी की पिटाई के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पुजारी एक पुलिस अधिकारी से दूसरे पुलिस अधिकारी तक दौड़ लगाने हेतु विवश हैं। जबकि दूसरी तरफ दबंग आरोपी पीड़ित पर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।

नहीं मानने पर विभिन्न प्रकार की खतरनाक धमकी भी दे रहे हैं। घटना से आहत पुजारी का कहना है कि आरोपी पीटकर उन्हें घायल कर दिए। सिर भी फट गया। उनके रूपए भी लूट लिया। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। अब मुख्यमंत्री योगी जी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के रहने वाले जोगिंद्र मद्धेशिया (60) गांव स्थित एक मंदिर के पुजारी हैं और वहीं कुटी पर रहते हैं। बीते तीन जुलाई को महुआडीह क्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव में वह भिक्षा मांगने के लिए गए थे।

कुटी पर लौटते समय एक व्यक्ति ने उनके साथ शराब के नशे में बदसलूकी कर दी। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन आरोप है कि रात को करीब आधा दर्जन लोग लामबंद होकर कुटी पर चले गए। वहां सो रहे साधु की पिटाई कर दी। भिक्षाटन में इकट्ठा कुछ रुपये भी लूट लिए। मारपीट में पुजारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित पुजारी ने पहले थाना महुआडीह पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन तीन दिन बाद महुआडीह पुलिस ने क्षेत्राधिकार न होने का तर्क देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

उसके बाद पीड़ित पुजारी ने बृहस्पतिवार को रामपुर कारखाना थाना पर तहरीर दी। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने साधारण धाराओं में एफआईआर तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफतार नहीं किया। आहत पुजारी का कहना है स्थानीय पुलिस प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। इस संबंध में रामपुर कारखाना थाने के एस एच ओ नरेंद्र प्रताप राय ने शनिवार को बताया कि पुजारी का मेडिकल करा कर आधा दर्जन लोगो के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार