• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

झारखंड के दुमका में फिर पेट्रोल डालकर युवती को जलाया, हालत गंभीर

Posted on: Fri, 07, Oct 2022 1:38 PM (IST)
झारखंड के दुमका में फिर पेट्रोल डालकर युवती को जलाया, हालत गंभीर

नेशनल डेस्कः झारखंड के दुमका में एक बार फिर एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा मोहब्बत में पेट्रोल डालकर लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की है। लड़की 90 फीसदी जल चुकी है। बताया जा रहा है आरोपी राजेश राउत लड़की से शादी करना चाहता था, जबकि वह पहले से शादीशुदा है। लड़की के इनकार के बाद उसने उसको जिंदा जलाने की धमकी दी थी। मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी भरतपुर गांव का है।

गुरुवार की रात आरोपी राजेश ने लड़की के घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 19 साल की मारुति कुमारी बुरी तरह से झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक मारुति की हालत बेहद गंभीर है। अधिकारियों के सामने दिए बयान में मारुति ने बताया कि गुरुवार रात राजेश दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

उसने राजेश को घर से निकलकर भागते देखा। मारुति जामा थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव की है और बचपन से ही नानी के पास रहती है। आरोपी राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है। पीड़िता के इलाज के लिये जिला प्रशासन ने 1 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी है। इससे पहले भी दुमका में ऐसी घटना घट चुकी है। 23 अगस्त को शाहरुख ने अपने एक दोस्त के साथ 16 साल की लड़की को जला दिया दिया था। शाहरुख ने उसे तब जलाया, जब वह घर में सो रही थी। घटना के 5 दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।