• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

पशुओं को गुड़ खिला मनाया विधायक का जन्मदिन

Posted on: Sun, 05, Jun 2022 8:17 AM (IST)
पशुओं को गुड़ खिला मनाया विधायक का जन्मदिन

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धर्मेंद्र मोची के शुक्रवार को जन्मदिन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा पशुओं को गुड खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। निवादान स्थिति अनाथ एंव अपाहिज गौशाला में दर्जनों की संख्या में उनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता तथा गौ सेवक पहुंचे व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पशुओं को गुड़ खिलाया।

इस दौरान इनके द्वारा मिठाइयां बांटकर विधायक मोची का जन्मदिन मनाया गया वही स्थानीय समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने विधायक मोची को सोशल मीडिया व फोन कॉल्स के द्वारा बधाई संदेश भेजकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष पूर्ण राम डेलू, पूर्व डायरेक्टर जगतपाल निवाद, संरक्षक गुरबख्श लाल डोडा, बलराम निवाद, बीके अध्यक्ष मदनलाल जांगू,नरेश मिमानी, विकी निवाद, बलवीर गेदर, शंकर चांदोरा, सुनील खरोलिया, रणवीर स्वामी, रामदयाल सारस्वत, संदीप सिहाग, बिहारी स्वामी, राधाकिशन गिरदावर, महावीर गोदारा, रामस्वरूप राठौड़, भंवरलाल बाबरिया, नरेन्द्र बिस्सू, सुरेन्द्र निवाद सहित काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।