• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया लोगो

Posted on: Wed, 08, Apr 2020 4:48 PM (IST)
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया लोगो

अयोध्या, उ.प्र. (प्रभाकर चौरसिया) हनुमान जयंती के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना लोगो जारी किया। इसमें धनुषधारी प्रभु राम केंद्र में हैं। साथ ही उनके परमभक्त बजरंगी बली के चित्र को भी शामिल किया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा लोगो के केंद्र में धनुषधारी प्रभु श्रीराम का चित्र है। जबकि, बगल में हनुमानजी हैं। प्रभु राम व हनुमान जी सदैव देश की रक्षा करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो विशेष है। इसमें प्रभु राम की सौम्य छवि है। जिनके ऊपर वलयाकार ऊपरी परिधि में ट्रस्ट का नाम लिखा हुआ है। नाम के पूर्व व समापन पर हनुमानजी का चित्र है। लोगो में सूर्य की तेजवान किरणें भी हैं। आधार पर रामो विग्रहवान धर्मः अंकित है जिसका मतलब है राम धर्म का साकार रूप हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार