• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला आरक्षी की मौत, दूसरी गंभीर

Posted on: Sat, 13, Jun 2020 6:09 PM (IST)
अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला आरक्षी की मौत, दूसरी गंभीर

कुशीनगर, यूपीः (विशाल) सड़क दुर्घटना में एक महिला सिपाही के मौत की खबर है जबकि दूसरी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। स्कूटी पर सवार दो महिला सिपाहियों को अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने से ये घटना घटी। ठोकर मारने वाला वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। संयुक्त जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही आरक्षी नीलम की हो गई है मौत, मृतक आरक्षी नीलम संतकबीर नगर जनपद के गांव चिरमरा की निवासी बताई गयी है। वहीं गंभीर रूप से घायल आरक्षी रोमा का संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों महिला सिपाही देवरिया जिले के तरकुलवा थाने पर तैनात थीं, किसी जरुरी काम से कुशीनगर आयी थी। घटना कुशीनगर जनपद के कसया बाईपास के पास हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट