• Subscribe Us

logo
23 मई 2024
23 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

किसान कांग्रेस के नेशनल काआर्डिनेटर बने रामभवन शुक्ल

Posted on: Tue, 30, Apr 2024 3:07 PM (IST)
किसान कांग्रेस के नेशनल काआर्डिनेटर बने रामभवन शुक्ल

बस्ती, 30 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी रामभवन शुक्ल को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का नेशनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। शीघ्र ही उन्हे किसी प्रदेश का प्रभार भी सौंपा जायेगा। मंगलवार को कांग्रेस दफ्तर पर रामभवन शुक्ल का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा रामभवन शुक्ल की वर्षों की निष्ठा तथा समर्पण का पार्टी नेतृत्व ने पारितोषिक दिया है। उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और किसानों के मुद्दे राष्ट्रीय पटल पर उठते रहेंगे। उन्होने रामभवन शुक्ल को शुभकामनायें व बधाइयां दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय ने कहा कांग्रेस कई दशक से सत्ता में नही है लेकिन समर्पित साथियों के चलते कांग्रेस कभी कमजोर नही हुई। 10 सालों में देश में राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि सारे आदर्श मटियामेट हो गये हैं।

अब सत्ता में बने रहने के लिये रोज नैतिकता की बलि दी जा रही है। उन्होने आवाह्न किया कि वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा के एजेंडे में है। सोच समझकर मतदाता वोट करें वरना वन नेशन जीरो इलेक्शन वाले दिन भी आयेंगे। पूर्व विधायक रामजियावन ने कहा कांग्रेस हमेशा वैचारिक संघर्ष में विश्वास करती है। यही वह ताकत है जो कांग्रेस को कमजोर नही होने दे रही है। उन्होने रामभवन शुक्ल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर बधाइयां दिया।

जिला महासचिव अशोक श्रीवास्तव ने कहा पीएम मोदी ने 50 करोड़ चंदा लेकर 80 करोड़ लोगों को कोविशील्ड लगवा दिया, और लोग असमय मौत के मुह में समा रहे हैं। चंदा लेकर 80 करोड़ लोगों की जान जोखिम में डाल दिया। देश की जनता उन्हे माफ नही करेगी। स्वागत समारोह को गंगा प्रसाद मिश्रा, प्रमोद दूबे, शकुन्तला देवी, सलमा अफसर, राणाप्रताप सिंह, देवी प्रसाद पाण्डेय, मंजू पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश सिंह ने किया। इस अवसर पर डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, अशफाक आलम कुरेशी, अलीम अख्तर, शौकत अली नन्हू, सुनील पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, दूधनाथ पटेल, प्रशान्त वर्मा, सर्वेश शुक्ल, सबीहा खातून, मनलाल मद्धेशिया, शुभम गांधी आदि का योगदान रहा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।