• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रयागराज में 3 साल की मासूम संग 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Posted on: Sun, 28, Apr 2024 2:54 PM (IST)
प्रयागराज में 3 साल की मासूम संग 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म

यूपी डेस्कः यूपी में जघन्य अपराधों के रिकार्ड कायम हो रहे हैं। ताजा मामला प्रयागराज का है जहां 3 साल की मासूम के साथ 50 साल के एक व्यक्ति ने हैवानियत की है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना उतराव थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

आरोपी शुक्रवार को अपनी बहन के यहां गया हुआ था जहां बहन की जेठानी की नातिन को दुलारने के लिए उसको कमरे में ले गया और घिनौनी हरकत की। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने अभियुक्त राम सजीवन को रहीम पट्टी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करके भेज दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।