• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

उन्नाव में गंगा नहाने गये 5 बच्चों में 4 की डूबने से मौत

Posted on: Sun, 14, Apr 2024 8:54 AM (IST)
उन्नाव में गंगा नहाने गये 5 बच्चों में 4 की डूबने से मौत

यूपी डेस्कः उन्नाव में गंगा ज्ञनान गए पांच बच्चों में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने इनकार कर दिया।

जनपद बहराइच के पुरवा थाना क्षेत्र के कैसरगंज के रहने वाले, वर्तनाम में जिले के नई बिल्डिंग 16 बीघा थाना गंगा घाट निवासी जैनब बानो (5), नाजिया (10), राजा बाबू (7) पुत्रगण सलमान, मुनाजिर (10) और रियाज (8) आज सुबह साढ़े सात बजे सभी एक साथ जाजमऊ के चंदन घाट में गंगा नहाने गए थे, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए। जिससे राजा बाबू, नाजिया बानो, मुनाजिर और रियाज डूब गए। वहीं जैनब बानो को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। वहीं अन्य चार बच्चों को भी नदी से निकाला गया। वहीं सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चारों बच्चों को जाजमऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां, डॉक्टरों ने कानपुर के काशीराम अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: 17 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता दिलीप श्रीवास्तव ने ली कांग्रेस की सदस्यता विशाल जनसभा कर इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी ने दिखाई ताकत बंदरों के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल