• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राम के स्मरण से आती है खुशहाली-शांतनु जी

Posted on: Wed, 27, Feb 2019 5:40 PM (IST)
राम के स्मरण से आती है खुशहाली-शांतनु जी

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) बलियां जनपद के रसडा तहसील मुख्यालय के उत्तर दिशा में स्थित बर्रे बोझ का पूरा इलाका इस समय पूरी तरह से भगवान श्री राम की कथा से भक्तिमय बना हुवा है। रोशन शाह एवम नाथ बाबा की पावन भूंमि पर इस समय सात दिवसीय श्री राम कथा चल रही है।

प्रसिद्ध कथा वाचक मानस मर्मज्ञ शांतनु जी महाराज अपने मुखारबिंद से राम कथा रुपी अमृत का रसपान करा रहे है। इस दौरान उपस्थित सभी भक्त भगवान राम की सरस एवम संगीतमय कथा का श्रवण कर भाव विभोर हो जा रहे है। कथा वाचक शांतनु जी महाराज ने कहा की इस कलयुग में राम नाम का जप करने मात्र से मानव तन धन्य हो जाता है वहीं व्यक्ति के जीवन में खुशहाली भी आती है।यश वैभव व किर्ति से मानव जीवन पुलकित हो जाता है। शांतनु जी महाराज ने कहा की रामचरित मानस का एक एक शब्द अपने आप में महामंत्र है। प्रभु श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में हर इंसान को आत्मसात करते हुवे अमल में लाना चाहिए।प्रभु श्री राम का चरित्र सबके लिए अनुसरणीय है।

कुरीतियों को कलियुग का श्रृंगार बताते हुवे आपने कहा की इससे बचाव का एक मात्र उपाय केवल राम नाम का जप है।

भगवान राम के जन्म की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुवे उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शांतनु जी ने कहा की आज का मानव अभिमान में चूर होता जा रहा है।अभिमानी ब्यक्ति को कभी भी भगवान की भक्ति नहीं प्राप्त होती।भगवान का स्मरण हर मानव को करना चाहिए। आयोजक मंडल के प्रमुख राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने श्री राम कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रो के एन सिंह.शारदानंद सिंह.रमेश सिंह समेत अन्य उपस्थित विशिष्ट जन के द्वारा प्रभु श्री राम एवम व्यास पीठ की आरती कर लोक मंगल की कामना की गयी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।